आत्म परिचय ✍️
●मेरे शब्दकोश में ये बस 1 लाइन का है। आत्म परिचय अर्थात आत्मा का परिचय वो इस प्रकार है....
"मैं एक परम चेतना से निकली चेतना हूँ।"
सांसारिक परिचय ✍️
◆संसार में होने का अर्थ मैं रूपी अहं, मन, इन्द्रियों, बुद्धि से परिपूर्ण होना है। अतः ये संक्षिप्त शारीरिक परिचय है.....😊
मेरा नाम इंजीनियर/ट्रैवलर/आर्टिस्ट प्रखर शर्मा (Prakhar Sharma) है। मैं एक इंजीनियर(Engineer), ट्रैवलर (Traveler), स्वतंत्र कलाकार (Freelance Artist), वैध यूटूबर (Verified Youtuber), शौकिया फोटोग्राफर (Amateur Photographer), सोशल मीडिया मार्केटिंग सलाहकार (Consultant Social Media Marketing), गूगल सर्टिफाइड डिजिटल मार्केटर (Google Certified Digital Marketer), पूर्व गूगल क्रिएटर (Ex. Google Creator), इंटरनेशनल आर्टिस्ट आर्ट एसोसिएशन का संस्थापक (Owner of IAAA Society), सकारात्मक विचारों का प्रचारक व जीवन दर्शन की खोज में निकला व्यक्ति हूँ।
जीवन अनुभव ✍️📜
◆ मैंने परम चेतन ईश्वर के रूप में सदैव भगवान शिव को अपने आत्म तत्व में पाया है।
◆ बचपन से यात्रा और पढ़ाई लगातार अभी तक मेरे जीवन का हिस्सा हैं।
◆ क्रिएटिविटी मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसका एक उदाहरण इंजीनियरिंग करते समय का देता हूं। इंजीनियरिंग में कला को कैसे जोड़ा जाता है ये मैंने दूसरों को दर्शया है (पूरे 4 वर्ष ये अवधारणा कि इंजीनियरिंग में पेंसिल से डायग्राम बनाये जाते हैं मैंने तोड़ी मैंने आज तक सभी कलाकृतियों को पेन से ही बनाया है बिना मिटाये, उसी समय मैंने अपनी आर्ट सोसाइटी खोल इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों के साथ शिक्षकों का भी आर्ट कंपीटिशन करवाया है)
◆ मार्च 2017 से अप्रैल 2019 तक मैं भारत के कुछ चुनिंदा लोगों के रूप में Google Create Member रहा था जहाँ मैंने भारत के खूबसूरत स्थानों से लेकर भारतीय कला का प्रदर्शन समूचे विश्व के साथ किया था।
◆ कैंसर से संबंधित कई केस मुझे अपने प्रिय जनों में देखने को मिले अतः इससे और इसके उपचार के हर पहलू को जीवन अनुभव में पाया है। जिससे कभी भी कोई इस बीमारी से ग्रसित हो तो उसकी अपनी तरफ़ से पूर्ण मार्गदर्शन कर सकूं। हॉस्पिटल की यात्राओं दिल्ली से धर्मशाला, इंदौर से मुंबई ने भी अनेक अनुभवों को संजोया है लेकिन दुःख और दुखद समय हम सब के जीवन में होते हैं परंतु उनका ज्यादा जिक्र न करें हमेशा सकारात्मक पहलू पर ध्यान दें।
◆ इंजीनियरिंग के बाद से भारत दर्शन (जिसमें यात्रा के साथ सभी राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक पहलू शामिल हैं) की राह में निकला हूँ। 2 वर्ष भारत में शिक्षा की स्थिति से काफ़ी परिचित हुआ अब भारत दर्शन व पाश्चात्य दर्शन की गहराइयों को समझने में अग्रसर हूँ। जल्द एक नई आइडेंटिटी की ओर अग्रसर हूँगा। भारत को पूर्ण जानना व मेरे द्वारा किये सभी शौकिया कार्य मेरे लक्ष्य के टुकड़े हैं अपने लक्ष्य को अभी बताकर आपका मज़ा ख़राब नहीं कर सकता कुछ सालों में नियति अगर चाहेगी तो प्रत्यक्ष आपके सामने प्रदर्शित होगा।
◆ एक बात और अभी के हाल ही में मैंने यात्रियों का एक यात्री परिवार (incredible yatri) बनाया है जिसमें 3 देश, भारत के 26 राज्यों, 5 केंद्रशासित प्रदेशों से यात्री जुड़ चुके हैं। लिंक मैं नीचे दे रहा हूं जो भी जुड़ना चाहे वो संपर्क कर सकता है....
बात अब यात्रा अनुभव की ✍️🏃🌎
मुझे ये शारीरिक शरीर धारण करे हुए 23 वर्ष हुए हैं। यात्रा का अनुभव 21 साल का है। पहली घूमने वाली यात्रा 1999 में 2 वर्ष 2 माह में की थी (यात्रा इससे पहले भी हुई लेकिन ये पूर्ण घुमक्कड़ी वाली यात्रा थी)। अभी तक 50,000+ km कार से व 25,000+ km ट्रेन व पैदल गिनने में असमर्थ यात्रा कर चुका हूँ। ये सब पढ़ाई के साथ हैं क्योंकि मैं अभी ज्यादा नहीं घूमा बस शौक़ है तो निकल पड़ता हूँ। धार्मिक यात्राएं व शिव धाम मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं। बद्रीनाथ धाम (4 बार) व 7 ज्योतिर्लिंगों, महाकुंभ 2010 हरिद्वार, कुंभ 2019 प्रयागराज, अर्ध कुंभ 2016 हरिद्वार के दर्शनों का सौभाग्य अभी तक बाबा ने प्राप्त करवाया है। मैं वैसे नाथ नगरी बरेली(उत्तर प्रदेश) से हूँ लेकिन यथा नाम तथा गुण वाली एक कहावत भी सिद्ध है मेरे साथ कि मेरे घर का नाम कृष्णा है और मेरा एक घर कृष्ण नगरी मथुरा(उत्तर प्रदेश) में भी है।
मेरे द्वारा #22 साल में कई ख़तरनाक अनुभव भी लिए गए हैं कुछ को साझा किया है जैसे....⚠️✍️
★ कश्मीर में जम्मू श्रीनगर मार्ग लैंडस्लाइड के कारण बंद होकर फिर कश्मीर में बहुत ऊँचाई पर चोर रास्ता कही जाने वाली मुग़ल रोड जो पुंछ, राजौरी, शोपियां, पुलवामा से होती जम्मू आती है,जहाँ न आर्मी, न सिग्नल, न भोजन, रात में 5-6 लैंडलाइन मिलना जिसमें एक का ख़ुद हमारी गाड़ी के पीछे गिरना व खुद ही बिना आर्मी के रास्ता साफ़ कर 12 से ज्यादा घंटे की यात्रा के बाद सुबह जम्मू में देखना अपने में अलग ही अनुभव है।
★बहुत पहले गंगोत्री जाते समय जंगल वाली रास्ता में निकल जाना जहाँ खुद सड़क पर चीतों का सामना होना भी अपने में अलग अनुभव रहा।
★दिन में 3 बजे बाद नवंबर में माणा गाँव से आगे वसुंधरा फॉल निकल जाना बिना पानी, बिना टोपे व रात्रि में गुलदार के खौफ़ के बीच चंद्रा की रोशनी से रास्ता पार करना।
★ मध्यप्रदेश में एक बार सूनसान आदिवासी एरिया से गाड़ी लेकर उसे सही सलामत पार करना।
★ मध्यप्रदेश में ओम्कारेश्वर से नासिक सूनसान रास्ते में डाकू के ख़ौफ़ में पूरे परिवार के साथ रात भर उस जंगली रास्ता को पार कर नासिक आना।
मेरे द्वारा किये गए ट्रैक 🏃✍️ (गाड़ी से ही ज्यादा घूमना रहा इसीलिए ट्रैक लिस्ट अभी छोटी है जल्द इसे भी बड़ा बना लेंगे)
◆ वैष्णोदेवी जी (2001) 26km
◆ केदारनाथ जी (2002) 28 km
◆ यमुनोत्री धाम (2008) 12 km
◆ गौमुख (ये त्रयम्बकेश्वर के पास कोई जगह थी) (2010)
◆ भालुघाट मुक्तेश्वर (2015) 6 km
◆ अमरनाथ जी यात्रा (2015) 34 km
◆ वैष्णोदेवी जी (2015) 26 km
◆ वसुंधरा वाटरफॉल (2019) 14 km
*दूरी आने जाने की मिलाकर है.....
कुछ स्थान जो मुझे भी याद नहीं कितनी बार गया
ल ये सब वो जगह हैं जहाँ कई चक्कर लगे (कुछ के याद कुछ के नहीं)....🏃⛰️🌎📜
मथुरा, वृंदावन, बाँकेबिहारी जी, जन्म भूमि, द्वारकाधीश जी, आगरा, ताजमहल, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, काशी विश्वनाथ जी, लखनऊ, शाहजहांपुर, दिल्ली, एनसीआर, हरिद्वार, हर की पौड़ी, ऋषिकेश, नीलकंठ महादेव, राम झूला, लक्ष्मण झूला, मनसा देवी जी, चंडी देवी जी, देहरादून, मंसूरी, नैनीताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम, भीमताल, भवाली, टिहरी, उत्तरकाशी, बद्रीनाथ जी, गंगोत्री, देवप्रयाग, पाँच प्रयाग, गोलू देवता मंदिर चितइ, कैंची धाम, चंडीगढ़, अम्बाला, करनाल, कांगड़ा, नंगल डैम कांगड़ा देवी जी, चिंतपूर्णी जी, ज्वालामुखी जी, चामुंडा जी, बैजनाथ धाम, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, बगलामुखी जी, उज्जैन, इंदौर, महाकाल ज्योतिर्लिंग, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, मनमाड, शिरडी, नासिक, मुंबई, त्रयंबकेश्वर, साईं धाम, शनि शिंगणापुर, मेंहदीपुर बाला जी, जम्मू, वैष्णोदेवी जी आदि आदि.....अनेक जगह हैं........
प्रादेशिक घुमक्कड़ी 🌎📜✍️ (सिर्फ़ उनको शामिल किया है जहाँ कई जगह देखी हैं)
★ जम्मू-कश्मीर ©® जम्मू, रघुनाथ जी मंदिर, बाहू फोर्ट, बाघ ऐ बाहू, काली मां मंदिर, कटरा, वैष्णोदेवी जी, नगरोटा, रामबन, ऊधमपुर, अनंतनाग, श्री नगर, डल झील, सोनमर्ग, बालटाल, अमरनाथ जी गुफ़ा, पुलवामा, शोपियां, पुंछ, राजौरी, नौशेरा, सुंदरबनी आदि आदि......
★ हिमाचल ©® चिंतपूर्णी जी, कांगड़ा, कांगड़ा जी, ज्वालामुखी जी, नैना देवी जी, चामुंडा देवी जी, बगलामुखी जी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग वाटरफॉल, दलाई लामा सेंटर, बैजनाथ धाम, मनीकरण, मनीकरण गुरुद्वारा, पालमपुर, चाय बागान, मंडी, भुंतर, कसोल, कुल्लू, मनाली, रोहतंग पास आदि आदि......
★ पंजाब ©® नंगल डैम, होशियारपुर, चंडीगढ़ (UT), मोहाली, रॉकगार्डेन, मनसादेवी जी चंडीगढ़, लुधियाना, जलंधर, अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, बाघा बार्डर, जलियांवाला बाघ आदि आदि.......
★ हरियाणा ©® कर्णेश्वर महादेव मंदिर, पानीपत, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि आदि......
★ दिल्ली (NCR)©® कुतुबमीनार, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, चाँदनी चौक आदि....(शहर ज़्यादा घूमे ट्रैवेल प्लेस कम 😅)
★ उत्तराखंड ©® हरिद्वार, हर की पौड़ी, मनसादेवी जी, चंडीदेवी जी, दक्ष मंदिर, रामदेव रिसर्च सेंटर, ऋषिकेश, नीलकंठ, त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला, भरत मंदिर, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, विष्णुप्रयाग सोनप्रयाग, श्रीनगर, चमोली, जोशीमठ, हनुमान चट्टी, बद्रीनाथ जी,भारत का अंतिम गाँव माणा गाँव, वसुंधरा वाटरफॉल, गरुण नागराज मंदिर, सरस्वती उद्गम, भीम पुल, भारत की अंतिम चाय की दुकान, गौरीकुंड, केदारनाथ जी, देहरादून, मंसूरी, टिहरी, न्यू टिहरी, टिहरी डैम, उत्तरकाशी, गंगोत्री धाम, जानकी चट्टी, यमुनोत्री धाम, हल्द्वानी, नैनीताल, कैंची धाम, नैनी झील, नीम करौली धाम नैनीताल, नयना देवी जी, भीमताल, भवाली, नौकुचियाताल, सात ताल, खुरपा ताल, रामनगर, जिम कार्बेट, गर्जिया देवी जी, चाफ़ी, मुक्तेश्वर, भालुघाट वाटरफॉल, साईं धाम, एरीज (ARIES), देवस्थल, रानीखेत, झूला देवी मंदिर, सेब गार्डन, चौबटिया सेब गार्डन, मजखाली, गोल्फ गार्डन, आर्मी कैंट, द्वाराहाट, चौखुटिया, नंदप्रयाग, अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम, बृद्ध जागेश्वर धाम, गोलू देवता मंदिर आदि आदि......
★ उत्तर प्रदेश ©® बरेली, बदायूं, रामपुर, मोरादाबाद, नगीना, धामपुर, लखनऊ, मथुरा, वृन्दावन, बाँकेबिहारी जी, द्वारकाधीश जी, जन्मभूमि, भूतेश्वर महादेव, रंगनाथ जी, इस्कॉन मंदिर, माँ वैष्णों देवी धाम, स्नेह बिहारी जी, पागल बाबा मंदिर आदि कई मथुरा के मंदिर, निधि वन, गोकुल, कछला, प्रयागराज, बड़े हनुमान जी प्रयागराज, त्रिवेणी संगम, बनारस, काशी विश्वनाथ जी, अयोध्या जी, राम जन्म भूमि, हनुमान गड़ी, आगरा, ताजमहल, कानपुर, गंगा वैराज, कानपुर आश्रम, जे के मंदिर, पनकी हनुमान जी, बिठूर, वाल्मीकि आश्रम आदि आदि.....
★ राजस्थान ©® मेंहदीपुर बाला जी, सालासर बाला जी, जयपुर, चुरू, आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, चोखी धानी, जल महल, जयगढ़ किला, बिरला मंदिर, राज मंदिर सिनेमा, रामबाग पैलेस, कृष्ण मीरा मंदिर आदि आदि......
★ मध्य प्रदेश ©® मुरैना, ग्वालियर, रीमहल, ग्वालियर फोर्ट, जय विलास पैलेस, गुजारी महल म्यूजियम, अहिल्याबाई होलकर किला महेश्वर, टिगरा डैम, रानी लक्ष्मीबाई समाधि, उज्जैन, महाकाल ज्योतिर्लिंग, काल भैरव जी, हरसिद्धि मंदिर, भर्तहरि गुफा, मंगलनाथ मंदिर, संदीपनी आश्रम, गढ़कालिका मंदिर, बड़े गणेश जी मंदिर, विक्रमादित्य मंदिर, सिद्धवट, इंदौर, खजराना गणेश मंदिर, प्राचीन शनि मंदिर, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री गजानन महाराज आश्रम आदि आदि.....
★ महाराष्ट्र ©® नासिक, त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा, शनि शिंगणापुर, औरंगाबाद किला, अजंता एलोरा गुफाएं समय कारण पूर्ण भ्रमण नहीं सिर्फ देखी हैं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, मुंबई, जुहू चौपाटी, सिद्धि विनायक मंदिर, कोई फिल्म स्टारों के बंगले, मरीन ड्राइव, बांद्रा बर्ली सी लिंक, माउंट मैरी चर्च बांद्रा, मछली घर, पुणे, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग आदि आदि......
ऐसे ही कई अन्य जगहों की लिस्ट है जो शामिल नहीं हो सकें हैं इसीलिए सभी में आदि आदि लगाया है क्योंकि कई जगह याद हैं लेकिन नाम नहीं 😊
सीख 🙌- व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए इसीलिए मैंने पहले आपसे कहा कि वास्तविक परिचय 1 लाइन का है जो अंतिम सत्य है लेकिन शारिरिक परिचय ये है। भारतीय दर्शन पड़ते पड़ते मैंने एक बात खोजी है कि व्यक्ति को सकारात्मकता के साथ रचनात्मक होना चाहिए। दुनिया में सबसे शाक्तिशाली है हमारा मन और उसे सही दिशा में लगाने के लिए सकारात्मक रवैया सबसे बड़ी चीज है मैंने स्वयं पर इसे प्रयोग करके देखा है और ये सफल बात है.......
मेरी ख़ासियत ईश्वर ने मित्रों की बहुलता दी है 😍 और मेरी बुराई कि किसी कार्य में कई लोग मेरे साथ हैं परंतु मुझे सब कुछ स्वयं रचनात्मक तरीके से करने की बहुत ख़तरनाक आदत है 😅
बस बाकी बहुत कुछ है लेकिन शब्द लिखने में मुझे थकान नहीं होगी परंतु आपको पड़ने में अवश्य हो जाएगी 😅
#TravelerPrakhar
#incredibleyatri #indiantraveler #india #indiatravel #travelblogger #travelindia
My Travel Profiles -
My Group (Incredible Yatri) Profiles -
No comments:
Post a Comment